Day: May 16, 2026

🚩 श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित 1।108 अखंड रामायण पाठ का भव्य एवं दिव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 🙏 ब्रह्मनिष्ठ परम तपस्विनी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माता सुनीता नंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। ✨ पूरे वातावरण में भक्ति, आध्यात्म और सनातन संस्कृति की अनोखी छटा देखने को मिली। भजन-कीर्तन और राम नाम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया। 🚩 इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। 🙏