राजौरी: नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए थाना सुंदरबनी की पुलिस ने कोटधारा राजौरी निवासी एनडीपीएस आरोपी गुफ्तार हुसैन पुत्र मोहम्मद अफजल की ₹12.88 लाख मूल्य की तीन व्यावसायिक दुकानों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत अटैच (कुर्क) कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में इससे पहले 30.09.2025 को गिरफ्तार आरोपी अनवर हुसैन पुत्र अमीन शाह, निवासी कोटधारा राजौरी के ₹19 लाख मूल्य के आवासीय मकान को भी कुर्क किया गया था। इसके अतिरिक्त 20.01.2026 को फरार आरोपी हुमायरा अख्तर पत्नी मशूक अहमद मलिक, निवासी जबलीपोरा बिजबेहड़ा अनंतनाग के ₹16.73 लाख मूल्य के एक मंजिला आवासीय मकान को भी अटैच किया गया था।
यह मामला 20.03.2025 को 3 किलो 640 ग्राम चरस की बरामदगी से संबंधित है। प्रारंभ में दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अन्य आरोपी को बाद में ड्रग तस्करी नेटवर्क की अग्रिम कड़ी (फॉरवर्ड लिंक) के रूप में गिरफ्तार किया गया।
राजौरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और ड्रग तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की कुर्की सहित सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।